IND vs WI ODI: रो-को करेंगे रिकॉर्ड्स का शिकार, पहले ही वनडे मैच में रोहित और विराट के निशाने पर सचिन के कीर्तिमान

वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 वनडे मैचों और 35 पारियों में रोहित ने 57.60 की औसत से 1,613 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 162 रहा है। वहीं, विराट ने 43 मैचों और 41 पारियों में 66.50 की औसत से 2,261 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।