India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) होने की उम्मीद है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 25 से 27 मई के बीच कनाडा का दौरा करेंगे। उनके साथ भारतीय उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में करीब 150 बिजनेस लीडर्स होंगे।