India Pharma Industry: भारत की किफायती दवाएं बनाने में बादशाहत है। वह 200 से ज्यादा देशों को दवाएं सप्लाई करता है। हालांकि, इसमें एक कमजोर पहलू छुपा हुआ है। वह है चीन पर निर्भरता। दवा मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत को चीनी कच्चे माल पर निर्भर रहना पड़ता है। इस तरह चाबी चीन के हाथ में ही है।