India Policy Shift: भारत की पॉलिसी में टर्न! 4 चीनी कंपनियों को सरकारी प्रोजेक्‍ट्स में दी बोली लगाने की मंजूरी

India Policy Shift: भारत की पॉलिसी में हल्‍के बदलाव के संकेत हैं। उसने चार चीनी पावर इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों को सरकारी टेंडर में हिस्‍सा लेने की मंजूरी दी है। हालांकि, ये वो चीन की कंपनियां हैं जो भारत में फैक्‍ट्री चलाती हैं। इस फैसले के जरिये भारत ने राष्‍ट्रीय सुरक्षा और देश की आर्थिक जरूरतों के बीच एक संतुलन बनाने का संकेत दिया है।