टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट, जोस बटलर और हैरी ब्रूक बल्लेबाजी में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर अपनी तेज गेंदबाजी से मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं.