Indian Navy News : Project-76 को मिली रफ्तार! भारत बना रहा है 12 नई घातक पनडुब्बियां

प्रोजेक्ट-76 के तहत भारतीय नौसेना को 12 अत्याधुनिक स्वदेशी पनडुब्बियां मिलेंगी. इनमें DRDO का AIP सिस्टम, लिथियम-आयन बैटरियां और ब्रह्मोस मिसाइल के लिए VLS जैसी उन्नत तकनीकें शामिल होंगी. लगभग ₹70,000 करोड़ की यह परियोजना भारत की पानी के भीतर मारक क्षमता को मजबूत करेगी और हिंद महासागर क्षेत्र में इसकी रणनीतिक बढ़त को बढ़ाएगी. यह मेक इन इंडिया पहल का एक ऐतिहासिक कदम है.