IndiGo ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई कैब सेवा ‘Cabs with IndiGo’ की शुरुआत की है, जिसमें केवल 49 रुपये में कैब बुक की जा सकती है। यह सेवा एयरपोर्ट तक पहुंचने और वहां से गंतव्य तक जाने के लिए विश्वसनीय कैब उपलब्ध कराने का वादा करती है। यात्रियों को कैब की अनुपलब्धता और अधिक किराए जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। जानें इस सेवा के लाभ और बुकिंग प्रक्रिया के बारे में।