INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला, जानिए भारत का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया के रूप में खड़ी है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 28 जून (रविवार) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे तीन मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया.