Intex QLED TV रिव्यू: 55 इंच का 'मेड इन इंडिया' TV निकला छुपा रुस्तम, खरीदकर घर लाने के लिए कितना अच्छा?

अगर आप फिल्मों, गानों या वेब सीरीज आदि के शौकीन हैं, तो घर में एक दमदार स्मार्ट टीवी होना जरूरी हो जाता है। Intex का 55 इंच वाला 4K QLED स्मार्ट टीवी स्लीक फ्रेमलेस डिजाइन, 120Hz VRR गेम मोड और 24W डॉल्बी ऑडियो के साथ उस कमी को पूरा कर सकता है। Google TV, 32GB स्टोरेज और स्मूथ परफॉर्मेंस इसे दमदार बनाते हैं। 70,499 की कीमत में यह मेड इन इंडिया टीवी घर में सिनेमाई अनुभव के लिए एक बैलेंस्ड पैकेज लेकर आता है।