‘iPhone 18 Pro सीरीज पर 25% डिस्काउंट’, सिक्योरिटी फर्म की चेतावनी- साइबर अपराधियों के बिछाए जाल में फंसे तो होगा भारी नुकसान

​साइबर सिक्योरिटी फर्म Kaspersky ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। आईफोन की भारी कीमतों का फायदा उठाते हुए स्कैमर्स कई फर्जी वेबसाइट्स बनाकर 25% तक का भारी डिस्काउंट का ऑफर दे रहे हैं। ये फेक वेबसाइट्स बिल्कुल असली जैसी दिखती हैं और यूजर्स से उनका नाम, फोन नंबर, व्हाट्सएप डिटेल, ईमेल और बैंक कार्ड की जानकारी चुरा लेती हैं।​