iPhone 18 Pro के लिए लंबी लाइन, सोनू सूद बोले 'बदलाव के लिए भी लगाओ कतार'

iPhone 18 Pro की सेल शुरू होते ही इसे खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इसी बीच सोनू सूद का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है. उन्होंने नए फोन और EMI का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय समाज में बदलाव के लिए भी आगे आना चाहिए. उनके मुताबिक, बेहतर समाज ही असली अपग्रेड है.