स्मार्टफोन आज केवल बातचीत का माध्यम नहीं रह गए हैं, बल्कि इनमें हमारी बैंकिंग जानकारी, निजी तस्वीरें, दस्तावेज, पासवर्ड और कई महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद रहती हैं। ऐसे में फोन चोरी होना सिर्फ डिवाइस खोने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि डेटा सुरक्षा का भी बड़ा खतरा बन जाता है। इसी चुनौती से निपटने के लिए Apple एक नए और उन्नत एंटी-थेफ्ट फीचर पर काम कर रहा है, जो iPhone छीनते ही उसे अपने आप लॉक कर देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले iOS अपडेट्स में देखने को मिल सक