IPL 2026 फाइनल में बारिश बनेगी विलेन या सिर्फ चौकों-छक्कों की होगी बरसात? जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

IPL 2026 Final, Ahmedabad Weather: आईपीएल 2026 के ग्रुप स्टेज को नंबर 1 और 2 पर फिनिश करने के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस फाइनल में एक दूसरे से भिड़ने के लिए कमर कस चुकी है. खिताबी भिड़ंत उसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है, जहां ये दोनों टीमें पहली बार चैंपियन बनी थी. 2022 में गुजरात टाइटंस ने खिताब अपने नाम किया था, जबकि 2015 में इसी मैदान पर RCB की टीम आखिरकार 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद चैंपियन बनी थी.