IPL 2026 खत्म होते ही एक्शन में ICC, दनादन लिए 8 बड़े फैसले, इस टीम को क्यों कर दिया सस्पेंड?

ICC Meeting: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट से जुड़े कुछ अहम फैसले लिए हैं. अहमदाबाद में हुई लंबी मीटिंग में कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. सबसे बड़ा अपडेट ये है कि आईसीसी ने सदस्यता दायित्वों के "गंभीर उल्लंघन" के आरोप में क्रिकेट कनाडा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.