विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:पत्नी अनुष्का भी साथ; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए

क्रिकेटर विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों अपनी कार से केली कुंज आश्रम के अंदर तक नंगे पैर गए। संत प्रेमानंद के दर्शन किए। उनका आशीर्वाद लिया। कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2 दिन पहले (31 मई) लगातार दूसरा IPL खिताब जीता था। विराट-अनुष्का सुबह करीब 7 बजे वृंदावन पहुंचे। आश्रम में संत प्रंमानंद के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। चेहरे पर मास्क लगाए विराट-अनुष्का सीधे आश्रम के अंदर गए। करीब 2 घंटे बाद दोनों बाहर आए। इस दौरान विराट ने माथे पर चंदन और त्र