'सिक्सर किंग' युवराज सिंह की होगी IPL में वापसी, इस टीम में मिल सकता है बड़ा रोल

युवराज सिंह ने 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भी युवी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. तब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह छक्के लगा दिए थे.