हार, हताशा और गुस्सा... हार्दिक पंड्या ने मैदान पर खोया आपा, IPL ने तुरंत दे दी सजा

Hardik Pandya पर IPL आचार संहिता के उल्लंघन के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. Mumbai Indians के कप्तान ने KKR के खिलाफ मैच के दौरान गुस्से में विकेट की बेल्स जोर से गिरा दी थीं, जिसके बाद उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया. मुंबई इंडियंस यह मुकाबला 4 विकेट से हार गई.