IPL Points Table: हार के बाद भी कैसे टॉप पर पहुंची RCB? GT को भी फायदा; अब चौथे स्थान के लिए RR को करना होगा ये काम

IPL 2026 Points Table: शुक्रवार को खेले गए एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों 55 रनों से शिकस्त तो झेलनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंच गई है.इस मैच में रनों की खूब बरसात हुई. पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 4 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में RCB 20 ओवरों में 4 विकेट पर 200 रन ही बना सकी. टीम के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रनों