IPO News: खुशखबरी! तीन कंपनियों को SEBI ने दी आईपीओ लाने की मंजूरी, UP, गुजरात और तमिलनाडु से है इनका नाता

IPO News: सेबी ने कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, टोरेंट गैस और सत्य एजेंसीज को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है, जिससे इन तीनों कंपनियों के लिए पूंजी जुटाने का रास्ता साफ हो गया है। ये कंपनियां उत्तर प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु से संबंधित हैं और विभिन्न क्षेत्रों जैसे ट्रांसफॉर्मर निर्माण, गैस वितरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स खुदरा में कार्यरत हैं।