कमर में टायर बांधकर दौड़ने वाला IPS... जिसने भोजशाला फैसले के बाद धार में 'पत्ता तक नहीं खड़कने' दिया; फिटनेस में भी 'मिसाल' हैं SP सचिन शर्मा

IPS Sachin Sharma: धार जिले के विवादित भोजशाला परिसर पर आए हाई कोर्ट के फैसले के बाद पूरी दुनिया की नजरें इस संवेदनशील शहर पर टिकी थीं. अफवाहों का बाजार गर्म था और तनाव के हालात बन सकते थे, लेकिन मध्य प्रदेश कैडर के एक जांबाज IPS अफसर ने अपनी 'फौलादी' कार्यशैली और 'कड़क' तेवरों से जिले में कानून का राज कायम रखा.