ईरान ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हत्या की धमकी देने पर इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज की कड़ी आलोचना की है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान के लोगों या नेतृत्व को धमकी दी गई, तो इसका तुरंत और करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने इस्लामाबाद समझौते की भी याद दिलाई।