Ireland Cricket Team: पुरुषों के बाद आयरलैंड की महिला टीम ने क्रिकेट जगत को चौंकाया, वर्ल्ड कप में कर दिया उलटफेर

Ireland Women's Cricket Team: आयरलैंड की महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ आयरलैंड को यह जीत मिली है, जिससे उनके लिए यह लम्हा और भी ऐतिहासिक रहा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया. बीते 24 घंटे आयरलैंड क्रिकेट के लिए किसी सपने की तरह रहे हैं. बीते दिन आयरलैंड की पुरुष टीम ने भारत को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में हराया.