IRFC OFS: आईआरएफसी में अपनी 2% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, र‍िटेल इन्‍वेस्‍टर इस दिन लगा सकेंगे बोली, पूरी डिटेल

IRFC OFS: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन यानी आईआरएफसी में सरकार अपनी 2 फीसदी तक हिस्‍सेदारी बेचने जा रही है। यह महारत्‍न कंपनी है। आईआरएफसी में हिस्‍सेदारी बिक्री ओएफएस के जरिये होगी। रिटेल निवेशक गुरुवार को इसमें हिस्‍सा ले सकेंगे। DIPAM ने मंगलवार को 'एक्‍स' पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।