सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर इशान किशन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस तस्वीर में इशान क्रिकेट की जर्सी छोड़ फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं और उनके गले में एक आईडी कार्ड टंगा है, जिसके फीते (लैनयार्ड) पर हिंदी और अंग्रेजी में ‘भारतीय रिज़र्व बैंक’ (RBI) लिखा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि यह फोटो पटना स्थित RBI ऑफिस की है, जहां एक फैन ने उनके साथ यह सेल्फी क्लिक की थी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल से मिले ब्रेक के दौरान 28 वर्षीय इ