भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में देश सेवा करने और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। इसरो के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' के कुल 93 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, सिबिल और इलेक्ट्रिकल जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में मेधावी इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। इसरो में शामिल होने के इच्छुक उम्