खरीदने की जरूरत नहीं, किराए पर मिलेगी Isuzu D-Max S-CAB, कंपनी का खास ऑफर

इसुजु ने अपने पिकअप ट्रक पर एक बेहतरीन ऑफर निकाला है. कंपनी ने ये ऑफर उन लोगों के लिए पेश किया है, जो गाड़ी तो चाहते हैं, लेकिन खरीदना नहीं चाहते हैं या फिर कम पैसे होने की वजह से खरीद नहीं पा रहे हैं. ऐसे लोग किराए पर कंपनी का Isuzu D‑Max S‑CAB पिकअप ट्रक घर ला सकते हैं. ये पिकअप आपको मंथली रेंट पर मिलेगा, जिसके लिए चार साल का प्लान लेना होगा.