शेयर बाजार की चौतरफा गिरावट के बीच आईटी कंपनी रैमको सिस्टम्स का शेयर रॉकेट बन गया है. वित्त वर्ष 2026 में 41.84 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाकर कंपनी पांच साल बाद घाटे से बाहर निकली है. इसी दमदार वापसी के भरोसे महज एक महीने में यह शेयर 90 फीसदी उछलकर 850 रुपये के 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया.