बेगूसराय में IT की रेड, नामचीन कारोबारी के ठिकानों पर कई घंटे चली जांच, व्यापारियों में हड़कंप

बेगूसराय में एक कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ गई. कई घंटों से छापेमारी जारी है. हालांकि अब तक आईटी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया. सूत्रों का कहना है कि वित्तीय अनियमितताओं के चलते छापा मारा गया.