दिल्ली में जाम पर लगेगा ब्रेक! केंद्रीय कैबिनेट से ITMS के लिए 1,789 करोड़ की मंजूरी, अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लान

दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 1,789.52 करोड़ रुपये की ITMS परियोजना को मंजूरी दी है। 42 यातायात गलियारों को तीन चरणों में 24 महीने में कवर किया जाएगा। सिस्टम रियल-टाइम ट्रैफिक के अनुसार सिग्नल टाइमिंग बदलेगा।