बच्चे बाद में, करियर पहले... बढ़ा फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन का चलन:आगरा में हुई IVF इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बाेले विषेशज्ञ

पहले जहां लोग 25-27 वर्ष की उम्र में परिवार बढ़ाने की योजना बना लेते थे, वहीं अब करियर, उच्च शिक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए शादी और संतान की योजना टल रही है। इसका असर प्रजनन क्षमता पर भी पड़ रहा है। ऐसे में भविष्य में संतान की योजना को सुरक्षित रखने के लिए एग, स्पर्म और एम्ब्रियो फ्रीजिंग यानी फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन का चलन बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक अब युवा पहले करियर और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं और बाद में बच्चे की योजना बना रहे हैं। मुगल शैरेटन में आयोजित 14वीं ACE 20