Jaipur Electric Bus: जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शनिवार से किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह नौ बजे अमर जवान ज्योति से जेसीटीएसएल के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।