Jaipur News: जमीन अधिग्रहण मामले में हाईकोर्ट ने गवाही का दिया अंतिम मौका, साथ में लगाई अनूठी शर्त
राजस्थान हाईकोर्ट ने 12 साल पुराने एक जमीन अधिग्रहण से जुड़े मामले में याचिकाकर्ता को अपनी गवाही पेश करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। न्यायाधीश अनूप कुमार ढंड की अदालत ने राहत देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश भी दिया।