Jalor News: 12वीं के टॉपर्स को मिलेगा मलेशिया घूमने का मौका, समाजसेवी रमेश जैन की अनूठी पहल!

सांचौर-डूंगरी क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक पहल के तहत समाजसेवी रमेश कुमार जैन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को मलेशिया शैक्षणिक भ्रमण पर भेजने की घोषणा की है. जुलाई में प्रस्तावित इस 5 दिवसीय यात्रा के दौरान छात्र प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी केंद्रों और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा, आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों से जोड़कर उनके भविष्य को नई दिशा देना है.