राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के झांसेपुर गाँव में मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक नवविवाहिता द्वारा कीटनाशक पदार्थ का सेवन किए जाने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। परिजनों की तत्परता से उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसेपुर गाँव निवासी राजेश बिन्द के पुत्र अश्वनी बिन्द का विवाह लगभग छह माह पूर्व सुल्तानपुर जनपद के डेंगूरपुर निवासी रोशनी बिन्द के साथ हुआ था। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पत