7 चक्रों के रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेताओं का हुआ सम्मान अजय पाण्डेय जौनपुर। वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. के.पी. यादव के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में हरि ब्रदर्स की पुण्य स्मृति में प्रथम हरि ब्रदर्स ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता–2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामना