Jaunpur News: सीएमओ ने रामनगर अस्पताल समेत दो पीएचसी का किया निरीक्षण

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिये निर्देश रामनगर, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर सहित इसके अन्तर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढ़िया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. अश्विनी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ ने ओपीडी, लेबर रूम, लेबर वार्ड तथा पीएमएसएमए (प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) दिवस की व्यव