जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के अंतर्गत लंबित भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रकरणों एवं उनसे जुड़ी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं का शीघ्र निस्तारण कर कार्यों में तेजी लाई जाए तथा प्रभावित किसानों एवं भू-स्वामियों की समस्याओं