Jaunpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान समन्वय बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जनपद में 1 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान संचालित होगा जिसमें अंतर्विभागीय सहयोग, समन्वय से संचारी रोगों के रोकथाम, नियंत्रण एवं व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम किये जायेंगे। संचारी दस्तक अभियान के सफल संचालन, क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संचारी दस्तक अभियान संबंधित अंतर्विभागीय समन्वय बैठक हुई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी दस्तक