Jaunpur News: मेडिकल कालेज में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो0 आर0बी0 कमल के दिशा निर्देश में तम्बाकू निषेध, नोडल अधिकारी डा0 अनिल कुमार एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अनुज सिंह तथा डा0 मुदित चैहान ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के परिप्रेक्ष्य में तम्बाकू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य के उद्बोधन से हुआ जहां उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू के उपयोग के खतरों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना। इस वर्ष वि