गोरखपुर में बिजली शिकायतों का होगा तत्काल समाधान:हर उपकेंद्र के कंट्रोल रूम और JE के नंबर जारी

गोरखपुर में बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए राप्तीनगर विद्युत वितरण खंड ने सभी उपकेंद्रों के कंट्रोल रूम और संबंधित अवर अभियंताओं (JE) के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। अब बिजली कटौती, फॉल्ट, लो-वोल्टेज, तार टूटने या ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याओं पर उपभोक्ता सीधे अपने क्षेत्र के कंट्रोल रूम या संबंधित जेई से संपर्क कर सकेंगे। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से शिकायतों का समाधान पहले की तुलना में अधिक तेजी से किया जा सकेगा। यदि किसी कारणवश कंट्रोल रूम या जेई से संपर्क नहीं हो प