Jhansi News: आज झांसी से निकलेगी टनकपुर-नांदेड विशेष ट्रेन
झांसी। टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक ट्रेन का औपचारिक उद्घाटन के बाद सोमवार को ग्वालियर, झांसी और ललितपुर होकर चलेगी। जबकि, नांदेड-टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक (17631/17632) 12 जुलाई से नियमित रूप से संचालित होगी।