वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने एयरटेल और जियो को टक्कर देने के लिए अपने ग्राहकों के लिए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग सुविधा की घोषणा की है। यह ऑफर चुनिंदा पोस्टपेड प्लान, प्रीपेड प्लान और कॉर्पोरेट प्लान्स पर उपलब्ध है। इसके तहत ग्राहक बिना कोई अलग से रोमिंग पैक या ट्रैवल eSIM खरीदे साल में 3 बार तक 170 से ज्यादा देशों में फ्री रोमिंग का लाभ उठा सकते हैं।