हिंदू धर्म में जितिया या जीवित्पुत्रिका का विशेष महत्व माना जाता है। इस खास दिन पर माताएं अपने बच्चों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य व भविष्य की कामना में व्रत करती हैं और इस दिन राजा जीमूतवाहन की पूजा का विधान है। इस बार यह पर्व 03 अक्टूबर को मनाया जाएगा। असल में इस व्रत को करने की परंपरा काफी पुरानी है और इस व्रत को निर्जला करते हुए पूजा की जाती है और बच्चों की सुख-समृद्धि के लिए कामना करती हैं। वैसे यह पर्व 3 दिनों तक चलता है। व्रत के पहले दिन नहाय-खाय की रस्म होती है, जिसमें माताएं पवित्र