J&K: शोपियां में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शनिवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए. खुफिया सूचना के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था.