Jos Buttler: बिना बैटिंग किए जड़ा ‘शतक’... जोस बटलर ने T20I में किया ऐसा कारनामा, जो धोनी भी नहीं कर पाए

Jos Buttler World Record: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है. भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जोस बटलर ने हर्षित राणा को स्टंप आउट कर दिया. इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अनोखा शतक लगा दिया है. दरअसल, यह टी20 इंटरनेशनल में जोस बटलर (Jos Buttler) का 100वां डिसमिसल था. वह दुनिया के सिर्फ दूसरे और इंग्लैंड के पहले ऐसे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 100 डिसमिसल किए हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने यह मुकाम हासिल किया था.