July 2026 Planet Transit: जुलाई में राहु-केतु की चाल से बदलेगा ग्रहों का खेल, रिश्तों पर पड़ सकता है असर

जुलाई 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने कई प्रमुख ग्रह अपनी चाल, स्थिति और राशि में बदलाव करेंगे. खास बात यह है कि कुछ समय के लिए कई ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाएंगे, जिसे ज्योतिष में विशेष स्थिति माना जाता है. ऐसे में इसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर देखने को मिल सकता है.