रोमांस से लेकर एक्शन का तड़का, K-ड्रामा लवर्स के लिए जून का महीना होगा खास, ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये 6 सीरीज

अगर आप भी कोरियन ड्रामा के फैन हैं, तो जून का महीना आपकी वॉचलिस्ट को पूरी तरह पैक करने आ रहा है. इस बार ओटीटी स्क्रीन पर इमोशन्स, मिस्ट्री और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन का परफेक्ट मिक्स देखने को मिलेगा. एक तरफ 'डॉक्टर ऑन द एज' आपका दिल जीतने आ रही है, तो वहीं लापता बेटी को ढूंढने निकले एक जांबाज पिता की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी 'एजेंट किम रीएक्टिवेटेड' सस्पेंस बढ़ाएगी. कुल मिलाकर इस महीने एंटरटेनमेंट का लेवल वाकई नेक्स्ट लेवल होने वाला है.