Kane williamson: 16 साल के शानदार करियर का अंत, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, बोले- यही सही समय है...

Kane Williamson: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. उनके इस फैसले के साथ 16 साल लंबे शानदार करियर का अंत हो गया. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि केन विलियमसन ने अपने देश के लिए 378 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. उन्होंने अपने शांत स्वभाव, शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन नेतृत्व से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का दि