Kanpur Food Inflation: बड़े किसान स्टाक कर रहे गेहूं, बढ़े आटा के दाम, बरसात के चलते भी आपूर्ति प्रभावित
कानपुर में गल्ला आढ़तिया संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बाजपेई ने बताया कि गेहूं के दाम बढ़ गए हैं। गेहूं का भाव प्रति क्विंटल 2600-2670 रुपये हो गया है। पहले भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल था। आटा मिलों में गेहूं की मांग बढ़ रही है।