कानपुर सेँट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो शुरू होते ही पूरे कॉरिडोर-1 में आईआईटी से नौबस्ता तक 23 किमी पर मेट्रो दौड़ने लगेगी. आईआईटी से नौबस्ता तक का सफर करने के लिए यात्रियों को 60 रुपये खर्च करने होंगे. यूपीएमआरसी का दावा है कि 23.5 किलोमीटर लंबा सफर मात्र 40 मिनट में पूरा हो जाएगा.